उत्तर प्रदेश के किस जिले को 'सिटी ऑफ लड्डू' कहा जाता है?


By Priyanka Pal22, Feb 2025 02:35 PMjagranjosh.com

उत्तर प्रदेश सबसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और ज्यादा आबादी वाले राज्यों में से एक है। आज हम आपको बताने वाले हैं यहां के एक ऐसे जिले के बारे में जिसे सिटी ऑफ लड्डू कहा जाता है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत का एक बड़ा राज्य है जिसकी जनसंख्या 241 मिलियन से भी ज्यादा है। राज्य का क्षेत्रफल 243,286 वर्ग किलोमीटर है और इसकी राजधानी लखनऊ है।

18 मंडल

उत्तर प्रदेश में 75 जिले हैं, बेहतर प्रशासन के लिए राज्य को 18 मंडलों में बांटा गया है। ये मंडल राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और जिलों को व्यवस्थित करता है।

सिटी ऑफ लड्डू

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले को अक्सर लड्डू की नगरी कहा जाता है। इस जिले के एक छोटे से कस्बे संडीला में लड्डू काफी प्रसिद्ध हैं।

हर तरीके के लड्डू

हरदोई जिले में स्थित संडीला अपने मीठे और स्वादिष्ट लड्डूओं के लिए जाना जाता है। यहां लड्डू गोंद से लेकर आटे और चीनी हर स्वाद के मौजूद हैं, जो कि अपने अनोखे स्वाद के लिए जाते हैं।

हरदोई का क्षेत्रफल

हरदोई उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व तक 125.529 किलोमीटर लंबा और पूर्व से पश्चिम तक 74.83 किलोमीटर चौड़ा है। जिले का कुल क्षेत्रफल 5,989 वर्ग किलोमीटर है।

हरदोई का संबंध

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जिले हरदोई का संबंध हिंदू पौराणिक कथाओं में वर्णित हिरण्यकश्यप से है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

भारत के किस राज्य में एक भी IIT इंस्टीट्यूट नहीं है?