By Priyanka Pal09, Apr 2025 10:30 AMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश बड़े राज्यों की लिस्ट में शुमार है। लेकिन, क्या आप यह जानते हैं की यूपी के किस जिले को आलू का शहर कहा जाता है। यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए
जनरल नॉलेज
जितना बड़ा उत्तर प्रदेश उतना ही बड़ा है इससे जुड़ा इतिहास जिसके बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि इससे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओ में भी पूछे जाते हैं।
क्या आप जानते हैं
उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़े कृषि प्रधान राज्यों में से एक है, जो विभिन्न प्रकार की फसलों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इसके कई जिलों में से एक जगह आलू की बेस्ट क्वालिटी और अधिक उत्पादन के लिए जानी जाती है।
आलू का शहर
राज्य में सबसे ज्यादा आलू की पैदावार के लिए उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले को जाना जाता है। इसी के साथ यह भारत के आलू की खेती में अहम भूमिका निभाता है।
जिलों की संख्या
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिन्हें 18 प्रशासनिक प्रभागों में बांटा गया है। ये प्रभाग बेहतर शासन और विकास में मदद करते हैं।
क्यों कहा जाता है आलू का शहर
जिले में उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी है और निचली गंगा नहर से सिंचाई होती है, जो इसे आलू की खेती के लिए आदर्श बनाती है। यह एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी का भी घर है।
फर्रुखाबाद में आलू की खेती
जिला मुख्यालय फतेहगढ़, जो गंगा नदी पर स्थित एक शहर है। एक अन्य महत्वपूर्ण शहर कमालगंज भी आलू की खेती में योगदान देता है।
कृषि केंद्र
फर्रुखाबाद एक प्रमुख कृषि केंद्र है, जहां आलू, तम्बाकू और तरबूज जैसी फसलें उगाई जाती हैं। इस जिले में एशिया की सबसे बड़ी आलू मंडी भी है, जहां किसान बड़ी मात्रा में अपनी उपज बेचते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।