Toy City उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है?


By Priyanka Pal05, Apr 2025 10:00 AMjagranjosh.com

उत्तर प्रदेश

यह भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य होने के साथ-साथ सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। इसी के साथ इसे राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और ऐतिहासिक रूप से महत्त्वपूर्ण राज्य माना जाता है।

उत्तर प्रदेश का इतिहास

उत्तर प्रदेश का इतिहास काफी पुराना है, ऐसे में आज जानिए एक जिले के बारे में जिसे खिलौनों का शहर भी कहा जाता है।

उत्तर प्रदेश में जिले

यूपी में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलो में बंटे हुए हैं। प्रदेश के 18 मंडल चार संभागों में विभाजित हैं। ये चार संभाग-पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और रोहिलखंड हैं।

सबसे बड़ा और छोटा जिला

यूपी का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में है।

Toy City

दरअसल, उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित ग्रेटर नोएडा को खिलौने का शहर या Toy City कहा जाता है।

टॉय सिटी का खिताब

ग्रेटर नोएडा को 2020 में सरकार की पहल के कारण टॉय सिटी का खिताब मिला। साल 2020 में सरकार की ओर से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 33 में टॉय सिटी बनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इस सिटी के लिए 100 एकड़ जगह को चुना गया था।

उद्देश्य

व्यापक खिलौना विनिर्माण बनाने के पीछे का उद्देश्य निवेश को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र के भीतर रोजगार के अवसर पैदा करने का था।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Which State Is The Largest Producer Of Manganese In India?