उत्तर प्रदेश का कौन सा जिला 'चावल का शहर' कहलाता है?
By Priyanka Pal10, Apr 2025 11:33 AMjagranjosh.com
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश कृषि प्रधान राज्यों में से एक है। यहां हर तरीके की फसल उगाई जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं उत्तर प्रदेश के चावलों के शहर के बारे में।
जनरल नॉलेज
जितना बड़ा है उत्तर प्रदेश उतना ही बड़ा है उससे जुड़ा इतिहास और इस राज्य से जुड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में भी काफी सवाल पूछे जाते हैं।
अधिक आबादी वाला राज्य
उत्तर प्रदेश भारत का उत्तरी राज्य है और देश में सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। जो कि अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासतों के साथ - साथ कई कारणों से जाना जाता है।
चावलों का शहर
उत्तर प्रदेश में चावलों का शहर चंदौली जिले को कहा जाता है क्योंकि यहां चावलों की बहुत अधिक पैदावार होती है।
काले चावल की खेती
चंदौली जिले की जमीन बहुत उपजाऊ है और ज्यादातर लोग खेती करते हैं। यह काले चावल की खेती के लिए भी मशहूर है, जिसकी शुरुआत 2018 में हुई थी और अब यह निर्यात के लिए भी ध्यान आकर्षित कर रहा है।
चंदौली जिला
चंदौली जिला उत्तर प्रदेश में है और वाराणसी मंडल का हिस्सा भी है। यह चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य और देवदारी और राजदरी जैसे खूबसूरत झरनों सहित अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
कृषि का मिश्रण
यह जिला खेती, खासकर चावल और गेहूं के लिए भी प्रसिद्ध है। वाराणसी से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित चंदौली प्रकृति और कृषि का मिश्रण है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।