उत्तर प्रदेश का कौन सा जिला देसी घी के लिए प्रसिद्ध है?
By Priyanka Pal07, Feb 2025 05:40 PMjagranjosh.com
देसी घी के लिए यूपी का प्रसिद्ध जिला
देसी घी भारतीय खानपान का एक अहम हिस्सा है, जिसे सदियों से खाने में इस्तेमाल किया जाता है। यह सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आज जानिए उत्तर प्रदेश के एक ऐसे जिले के बारे में जो कि देसी घी के लिए काफी प्रसिद्ध है।
उत्तर प्रदेश
देश के सबसे बड़े जिलो में से एक है उत्तर प्रदेश और इस राज्य में कुल 75 जिले हैं। इसी के साथ यहां की आबादी भारत के अन्य सभी राज्यों से भी अधिक है।
देसी घी के लिए प्रसिद्ध
उत्तर प्रदेश में पशुपालन होता है और यहां दूध उत्पादों का निर्माण किया जाता है। जिसमें देशी घी भी प्रमुख है।
यूपी का प्रसिद्ध जिला
देसी घी के लिए उत्तर प्रदेश का औरैया जिला काफी प्रसिद्ध है। 1997 में इटावा जिले से दो तहसील अलग हुए, जो थे औरेया और बिधूना।
अर्थव्यवस्था
इनके अलग होने से औरैया एक जिला बना और यहां की अपनी एक अर्थव्यवस्था बनी। उत्तर प्रदेश का यह जिला एक ऐसा जिला बना, जहां पशुपालन काफी ज्यादा किया जाता है।
देशी घी
औरैया में दूध का उत्पादन अधिक होता है, जिससे देशी घी बनता है। यहां बने हुए देशी घी की इतनी मांग है कि अन्य राज्यों में भी घी पूर्ती ये जिला ही करता है।
एक जिला, एक उत्पाद योजना
उत्तर प्रदेश में साल 2018 में एक जिला, एक उत्पाद योजना लागू होने से जिलों को नई पहचान मिली है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।