'Gateway of Garhwal' के नाम से उत्तराखंड का कौन सा जिला जाना जाता है?


By Priyanka Pal15, Mar 2025 02:40 PMjagranjosh.com

उत्तराखंड

भारत के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। अपने तीर्थस्थलों के लिए जाना जाने वाला यह राज्य कई कारणों से प्रसिद्ध है।

उत्तराखंड के जिले

उत्तराखंड में अभी 13 जिले हैं जिन्हें दो क्षेत्रों में बांटा गया है गढ़वाल और कुमाऊं। प्रत्येक क्षेत्र राज्य की अनूठी सांस्कृतिक और भौगोलिक पहचान को दर्शाता है।

गेट वे ऑफ उत्तराखंड

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिलें में कोटद्वार को गेट वे ऑफ उत्तराखंड कहा जाता है। यह हिमालय की तलहटी में बसा एक शांत शहर है, जिसे अपनी खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है।

कोटद्वार का स्थान

कोटद्वार जिला मुख्यालय पौड़ी से लगभग 101 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो इसे प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व के मिश्रण वाला एक आसानी से सुलभ शहर बनाता है।

कोटद्वार पुराना नाम

कोटद्वार को ऐतिहासिक रूप से खोहद्वार के नाम से जाना जाता था। जिसका अर्थ है खोह नदी का प्रवेश द्वार।

आकर्षण का केंद्र

यहां आकर्षण का केंद्र सिद्धबली मंदिर, कण्व आश्रम, नीलकंठ महादेव मंदिर, बुद्ध पार्क, खोह नदी और बैटरी हाउस है।

सीमाएं

उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश, तिब्बत, नेपाल, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ अपनी सीमा साझा करता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Is Dalchini Called In English?