City of Rice उत्तराखंड के किस जिले को कहा जाता है?


By Priyanka Pal20, Feb 2025 12:35 PMjagranjosh.com

उत्तराखंड

देवभूमि के नाम से मशहूर इस राज्य को अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऊंचे पर्वत, पवित्र तीर्थस्थल और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है।

13 जिले

यह राज्य दो मुख्य हिस्सों कुमाऊं और गढ़वाल में बंटा हुआ है। उत्तराखंड में कुल 13 जिले शामिल हैं। हर जिला अपनी एक अलग पहचान के लिए जाना जाता है।

चावल की नगरी

उत्तराखंड में मौजूद एक जिला ऐसा भी है, जिसे चावल की नगरी कहा जाता है। यह उधम सिंह नगर ही वह जिला है जहां चावल की सबसे अधिक खेती होती है।

उधम सिंह नगर

चावल की नगरी के नाम से मशहूर यह जिला उत्तराखंड का दूसरा सबसे अमीर जिला माना जाता है।

खाद्य का कटोरा

इस जिले का नाम एक महान स्वतंत्रता सेनानी की याद में रखा गया था। इसे चावल की नगरी के साथ खाद्य का कटोरा भी कहा जाता है।

सीमाएं

उत्तराखंड राज्य की सीमाएं उत्तर में चीन, पूर्व में नेपाल, पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई हैं।

प्रमुख नदियां

गंगा, यमुना, अलकनंदा, भागीरथी और सरयू नदी देवभूमि उत्तराखंड में बहती हैं। मैदानी इलाकों में गर्मी, पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बनी रहती है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

7 Famous Finish Species Found In Indian Rivers