भारत के किस शहर को सिटी ऑफ आइसक्रीम से जाना जाता है?


By Priyanka Pal29, Apr 2024 12:43 PMjagranjosh.com

क्या आपको पता है भारत के एक ऐसे शहर के बारे में जिसे सिटी ऑफ आइसक्रीम से जाना जाता है? कौन सा शहर है और किस कारण पड़ा इस शहर का यह अनोखा नाम।

अलग - अलग शहर

गर्मी के मौसम में तोज धूप से बचने के लिए लोगों को आइसक्रीम बहुत अच्छी लगती है। लेकिन क्या आपको पता है, भारत का एक ऐसा शहर भी है, जिसे Ice Cream City के नाम से भी जाना जाता है।

संस्कृति

भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थित शहर अपनी खास विशेषताओं के कारण जाने जाते हैं। इसमें वहां के खान-पान व पहनावे से लेकर अन्य चीजें जुड़ी होती हैं। इस वजह से शहर देश के साथ दुनिया में भी अपनी मशहूरी पा लेते हैं।

सिटी ऑफ आइसक्रीम

भारत के मंगलुरू शहर को आइसक्रीम सिटी के नाम से जाना जाता है। इस शहर का डेयरी उत्पादन मंगलुरू को आइसक्रीम का हब बनाता है।

शहर की आइसक्रीम

इस शहर की सड़कें आइसक्रीम पार्लरों से भरी हैं। यहां आपको अलग-अलग प्रकार की आइसक्रीम का स्वाद चखने को मिल जाएगा।

बड़ा आइसक्रीम पार्लर

इस शहर में सबसे बड़ा आइसक्रीम पार्लर भी है, जहां एक बार में 300 लोग बैठकर आइसक्रीम का स्वाद ले सकते हैं।

मशहूर आइसक्रीम

क्या आपको पता है, इस शहर की सबसे मशहूर आइसक्रीम कौन है? इस शहर में सबसे मशहूर आइसक्रीम की बात करें, तो वह गड़बड़ आइसक्रीम है। इस आइसक्रीम का स्वाद लेने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

फेमस

कहा ये भी जाता है कि गड़बड़ नाम की यह आइसक्रीम इतनी पॉपुलर है कि लोग बातों ही बातों में इसकी कमस भी खाने लगते हैं।

ऐसी ही जनलर नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

GK Trending Questions: इन सवालों से जानें कितना स्मार्ट है आपका बच्चा