By Priyanka Pal15, Mar 2025 07:03 AMjagranjosh.com
भारत का मिलिनियम शहर कौन सा है?
भारत का हर राज्य और शहर अपनी अनोखी परंपराओं और विशेषताओं के लिए जाना जाता है। वैसे ही भारत में मौजूद एक सिटी है जिसे मिलिनियम शहर के नाम से जाना जाता है, आगे विस्तार से जानिए।।
मिलिनियम शहर
दरअसल मिलिनियम शहर या सिटी के नाम से गुडगांव को जाना जाता है। इस शहर को अपने तेज बदलाव के कारण जाना जाता है। गुड़गांव रणनीतिक रूप से दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के पास स्थित है।
व्यवसायों के लिए खास
गुड़गांव की भौगोलिक स्थिति इसके सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक है, जो इसे किफायती बुनियादी ढांचे की तलाश करने वाले व्यवसायों के लिए एक आकर्षक का केंद्र है।
आकर्षित केंद्र
यह शहर वास्तव में निवेश के लिए महत्वपूर्ण है। जो हर जगह से उद्यमियों और निवेशकों को आकर्षित करता है।
घरेलू कंपनियां
कई बहुराष्ट्रीय निगमों और घरेलू कंपनियों ने यहां अपनी उपस्थिति स्थापित की हुई है। गुड़गांव का रियल एस्टेट सेक्टर किफायती और लग्जरी दोनों तरह के लिए जाना जाता है।
व्यावसायिक राजधानी
मुंबई और बैंगलोर जैसे शहरों में जगह की कमी के कारण विस्तार की आवश्यकता के कारण गुड़गांव एक नई व्यावसायिक राजधानी के रूप में उभरा है।
परिवर्तन
गुड़गांव कई परिवर्तनों से गुजर कर आज बहुत महंगे तौर पर विकसित हुआ शहर बना है। यहां कई छोटे से लेकर बड़े स्टार्टअप को जगह मिली है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।