दुनिया भर में काजू की राजधानी कौन से जिले को कहा जाता है?


By Priyanka Pal27, Feb 2025 02:35 PMjagranjosh.com

दुनिया भर में काजू की राजधानी

काजू की गिनती मेवों में की जाती है, जो अपने प्राकृतिक स्वाद के साथ – साथ भरपूर्ण पौषक तत्वों के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में काजू की राजधानी के नाम से भारत का कौन सा जिला जाना जाता है, आगे जानिए।

काजू उत्पादक राज्य

अपने स्वास्थ्य लाभों से भरपूर्ण काजू को दुनियाभर में खाया और उगाया जाता है। भारत और वियतनाम काजू की अधिक पैदावार करते हैं।

काजू की राजधानी

केरल का कौल्लम शहर विश्व की काजू राजधानी के रूप में जाना जाता था। इसने ये उपाधि काजू की अत्यधिक पैदावर करके हासिल की है।

कोल्लम

कोल्लम दुनिया में काजू का सबसे बड़ा उत्पादक हुआ करता था। इस शहर में 780 से ज्यादा लाइसेंस काजू कारखाने के थे।

कोल्लम शहर की वर्तमान स्थिति

कोल्लम में लाइसेंस प्राप्त काजू कारखानों की संख्या 780 से घटकर 80 से भी कम रह गई है। लेकिन आज भी यहां काजू के उद्योग मौजूद हैं।

वियतनाम में काजू उत्पादन

काजू के बाजार में वियतनाम एक मजबूत रूप लेकर उभरा है। जिस वजह से इसका उत्पादन तेज और सस्ता हो जाता है।

मैनुअल श्रम

कोल्लम का काजू उद्योग अभी भी काफी हद तक मैनुअल श्रम पर निर्भर है। वियतनाम की घरेलू काजू फसल की पैदावार में हाल ही में गिरावट आई है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Which State Is The Highest Producer Of Turmeric In India?