भारत के किस राज्य को चावल का कटोरा कहा जाता है?


By Priyanka Pal08, Feb 2025 09:00 AMjagranjosh.com

भारत में मौजूद सभी राज्यों की अपनी अलग पहचान और प्रसिद्धि है, जिन्हें अलग - अलग नामों से भी जाना जाता है। ऐसे में एख राज्य ऐसा भी है जिसे चावल का कटोरा भी कहा जाता है।

चावल का कटोरा

भारत के आंध्रप्रदेश राज्य को चावल का कटोरा कहा जाता है, क्योंकि इस राज्य में चावल की अधिक खेती होती है और यह भारत के सभी राज्यों में चावल की पूर्ती करता है।

क्षेत्रफल

आंध्र प्रदेश देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है। यह राज्य भारत का 8वां सबसे बड़ा राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 160,205 किमी है।

राज्य जनसंख्या

भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, 49,386,799 निवासियों के साथ राज्य जनसंख्या के हिसाब से 10वां सबसे बड़ा राज्य है।

जलवायु

इस राज्य में सर्दियों का तापमान आम तौर पर 12 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस होता है राज्य में एक लंबी तटीय पट्टी है, जहां सर्दियां बहुत ठंडी नहीं होती हैं।

अर्थव्यवस्था का आकार

यह राज्य कृषि एवं पशुधन पर आधारित है, जिसे भारत का चावल का कटोरा और एशिया का अंडे का कटोरा भी कहा जाता है।

नदियां

आंध्रप्रदेश में गोदावरी, कृष्णा, पेन्नार और मुसी व वंशधारा नामक नदियां बहती हैं। जो कि खेती में भी काम आती हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

8 Commonly Confused Words In English