भारत का ऐसा कौन सा राज्य है जहां रेलवे स्टेशन नहीं है?
By Priyanka Pal02, Dec 2024 04:53 PMjagranjosh.com
इंडियन रेलवे को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क माना जाता है। इसी वजह से इसे भारत की लाइफ लाइन के नाम से भी पुकारा जाता है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत के एक ऐसे राज्य के बारे में जहां एक भी रेलवे स्टेशन मौजूद नहीं है।
खूबसूरत राज्य
जी हां आज हम आपको भारत के जिस राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं वहां उसकी खूबसूरती के कारण रेलवे स्टेशन नहीं बनाए गए हैं। स्टेशन नहीं होना तो एक बात, मगर यहां को कोई ट्रेन होकर गुजरती भी नहीं है
राज्य
प्रकृति की गोद में बसा भारत के सिक्किम राज्य में एक भी रेलवे स्टेशन नहीं है। यहां अब तक कोई रेलवे लाइन नहीं बिछाई गई है।
कारण
भौगोलिक स्थितियों के कारण यहां एक भी रेलवे लाइन नहीं बिछाई गई हैं। सिक्किम पूर्वी हिमालय में स्थित है।
संकरे रास्ते
पूर्वी हिमालय में बसा सिक्किम जहां पहाड़ियां, गहरी घाटियां हैं और रास्ते बेहद संकरे हैं। इसी वजह से यहां से एक भी रेलवे लाइन नहीं गुजर सकती।
महंगा
इन बाधाओं के कारण रेलवे लाइनों का निर्माण करना बेहद मुश्किल और महंगा साबित होता है।
शिलान्यास
वर्तमान सरकार ने यहां रेल लाइन बिछाने का काम शुरू किया हुआ है। फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के पहले रेलवे स्टेशन रेंगपो का शिलान्यास किया।
रेंगपो स्टेशन
सिक्किम का रेंगपो स्टेशन पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन के अंतर्गत आएगा। यहां काम चल रहा है, जल्द ही भारतवासी ट्रेन के जरिए अपने इस राज्य में पहुंच पाएंगे।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
7 Interesting Facts About Chhatrapati Shivaji Maharaj