मास कम्युनिकेशन के लिए बेस्ट हैं ये 7 इंस्टीट्यूट


By Priyanka Pal14, Feb 2024 12:26 PMjagranjosh.com

मास कम्युनिकेशन

इस कोर्स की डिमांड समय के साथ बढ़ती जा रही है। कक्षा 12वीं पूरी करने के बाद आप मास कॉम का कोर्स करके मीडिया की फील्ड में बेहतरीन करियर बना सकते हैं। आइए जानते हैं देश के बेस्ट संस्थान के बारे में।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन, नई दिल्ली

दिल्ली के इस प्रतिष्ठित संस्थान में आप कक्षा 12वीं के बाद प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन ले सकते हैं। इस संस्थान में आपको मीडिया से जुड़ी सभी बारीकियों को समझने में मदद मिलेगी।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली

इसे 1962 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा डीम्ड दर्जा दिया गया था। मास कम्युनिकेशन के लिए ज्यादातर उम्मीदवारों के लिए यह संस्थान उनके सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभा सकता है। यहां बिना प्रवेश परीक्षा के कैंडिडेट का एडमिशन नहीं किया जा सकता।

माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल

1990 में इस संस्थान की स्थापना की गई थी। यहां बीए, एमए, एमफील और पीएचडी जैसे विभिनन्न पाठ्यक्रम प्रदान किए जाते हैं। यह संस्थान भारतीय यूनिवर्सिटी संघ का सदस्य भी है।

क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बैंगलोर

यह कर्नाटक का सबसे अच्छी शिक्षा प्रदान करने वाला मान्यता प्राप्त संस्थान है। इसकी स्थापना 1969 में की गई थी। तो, वहीं इसे 2004 में यूजीसी की ओर से स्वायत्ता प्रदान की गई थी।

एमिटी यूनिवर्सिटी

इसकी स्थापना 1999 में की गई थी। यहां मीडिया के कई रूपों और एक्टिविटी के जरिए छात्र इस क्षेत्र की बारिकियों को आसानी से समझ सकते हैं।

किशिनचंद चेलाराम कॉलेज

इस संस्थान की स्थापना 1954 में की गई थी। यह एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी है। जिसमें 12 पीजी और 18 यूजी पाठ्यक्रम शामिल हैं।

बसंत पंचमी स्टूडेंट्स के लिए क्यों है खास?