By Priyanka Pal17, Feb 2025 11:10 AMjagranjosh.com
शहर
शहद एक आयुर्वेदिक औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है और इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। आज जानिए भारत का सबसे अधिक शहद उत्पादक राज्य के बारे में।
सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा शहद उत्पादक राज्य है। जो देश के शहद उत्पादन में 30% से अधिक का योगदान देता है।
मधुमक्खी पालन
भारत में शहद उत्पादन के लिए मधुमक्खी पालन किया जाता है, जो कि व्यवसाय के रूप में फल-फूल रहा है।
उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश राज्य में बड़े स्तर पर मधुमक्खी पालन कर शहद का उत्पादन किया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शहद का उत्पादन किया जाता है।
शहद का शहर
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर को शहद के शहर के नाम से जाना जाता है। यूपी में सबसे अधिक शहर इस जिले में ही बनाया जाता है।
शहद की उत्पादकता
यहां करीब 8 से 10 हजार कुंटल तक शहद का उत्पादन किया जाता है। यहां हजारों लोग शहद उत्पादन व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। यहां उत्पादित होने वाले शहद को विदेशों में भी भेजा जाता है।
अन्य जिले
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहद उत्पादक जिलों में लखीमपुर खीरी, बहराइच, सिद्धार्थ नगर और बस्ती शामिल हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।