By Priyanka Pal29, Mar 2025 01:25 PMjagranjosh.com
बिहार
बिहार पूर्वी भारत में बसा एक राज्य है, जहां गर्मी और सर्दियां दोनों ही होती हैं। यहां के ज्यादातर हिस्सों में सर्दियों का तापमान मध्यम रहता है। आज जानिए यहां की एक ऐसी जगह के बारे में जिसे सबसे ठंडी बताया जाता है।
बिहार की आबादी
बिहार भारत का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। तो वहीं अगर बात क्षेत्रफल की करें तो यह 2वां सबसे बड़ा राज्य है।
सीमाएं
यह राज्य उत्तर प्रदेश, नेपाल, पश्चिम बंगाल और झारखंड के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है। यहां बहने वाली गंगा नदी बिहार को पश्चिम से पूर्व की ओर विभाजित करती है।
बिहार के जिले
बिहार में 38 जिले हैं, जिन्हें 101 उपखंडों और 535 सामुदायिक विकास ब्लॉकों में विभाजित किया गया है।
बिहार की सबसे ठंडी जगह
अगर बिहार की सबसे ठंडी जगह की बात करें तो इसमें गया आता है। जहां सर्दियों में तापमान सबसे कम रहता है।
तापमाान
तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे भी कम हो सकता है, जिससे यह राज्य का सबसे ठंडा जिला बन जाता है।
अत्यधिक ठंड
लोगों को विशेष रूप से दिसंबर और जनवरी के दौरान ज्यादा ठंड लगती है। कोहरा और सर्द हवाएं जीवन को मुश्किल बना देती हैं, लेकिन दिन में कभी-कभी धूप निकलने से कुछ राहत मिलती है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Boost Your GK: What Is The Scientific Name Of Potato