By Priyanka Pal03, Mar 2025 10:30 AMjagranjosh.com
दुनिया की सबसे गहरी नदी
आज जानिए दुनिया की सबसे गहरी नदी के बारे में, जो कि 220 मीटर की गहराई के लिए जानी जाती हैं।
सबसे गहरी नदी
मध्य अफ्रीका से होकर बहने वाली कांगो नदी को दुनिया की सबसे गहरी नदी कहा जाता है। ये नदी पारिस्थितिकी तंत्र और संस्कृति में भी महत्वपूर्ण है।
कांगो नदी
कांगो नदी अपनी प्रभावशाली गहराई और विशाल बेसिन के लिए प्रसिद्ध है। जाम्बिया के उत्तर-पूर्व में, तांगानिका झील और न्यासा झील के बीच से निकलने वाली यह नदी समुद्र तल से 1,760 मीटर ऊपर बहती है।
नदी के लंबाई
कांगो नदी अपनी उल्लेखनीय गहराई के लिए जानी जाती है। यह दुनिया की सबसे गहरी नदी है, जिसकी गहराई कुछ क्षेत्रों में 220 मीटर तक पहुंचती है।
अफ्रीका की दूसरी लंबी नदी
नदी 4,700 किलोमीटर तक फैली हुई है, जो इसे अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी और विश्व स्तर पर दसवीं सबसे लंबी नदी बनाती है।
गुजरने वाले देश
कांगो नदी कई देश जैसे कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, अफ्रीकी गणराज्य, पश्चिमी जाम्बिया, उत्तरी अंगोला और कैमरून तंजानिया से होकर गुजरती है।
बड़ी घाटियों से गुजरना
नदी का निचला भाग बड़ी-बड़ी घाटियों और झरनों से होकर गुजरता है। जिसके कारण यह नौपरिवहन के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण नदियों में से एक है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।