By Priyanka Pal14, Mar 2025 11:06 AMjagranjosh.com
आज हम बताने जा रहे हैं आपको भारत के सबसे गर्म जगह के बारे में। जो कि राज्यथान में मौजूद है, जिसे सबसे गर्म स्थान के रूप में जाना जाता है।
भारत की सबसे गर्म जगह
भारतीय राज्य राजस्थान के सबसे उत्तरी क्षेत्र में स्थित श्री गंगानगर को भारत की सबसे गर्म जगह माना जाता है। यह शुरू में बीकानेर राज्य का हिस्सा था, लेकिन बाद में एक स्वतंत्र जिले और शहर के रूप में विकसित हुआ।
जिले से जुड़े
श्री गंगानगर राजस्थान के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। दक्षिण में बीकानेर जिले, पश्चिम में पाकिस्तानी पंजाब में बहावलनगर जिले और उत्तर में भारतीय पंजाब में फाजिल्का जिले से घिरा है।
जलवायु
श्री गंगानगर अपनी चिलचिलाती गर्मी के लिए जाना जाता है। इसका तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जाता है।
मुख्य फसलें
श्री गंगानगर की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है, यहां की मुख्य फसलें गेहू, सरसों और कपास हैं। श्री गंगानगर विशेष रूप से अपने किन्नू , एक खट्टे फल के लिए जाना जाता है।
संस्कृति
श्री गंगानगर की संस्कृति बागड़ी और पंजाबी प्रभावों का एक अनूठा मिश्रण है। पारंपरिक पोशाक में बागड़ी महिलाओं की कढ़ाई वाली ओढ़नी शामिल है।
शहर का नाम
श्री गंगानगर का अस्तित्व महाराजा गंगा सिंह के प्रयासों के कारण है। जिनके नाम पर इस शहर का नाम रखा गया है। यह शुरू में बीकानेर राज्य का हिस्सा था।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।