आखिर कहां है दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड?


By Mahima Sharan16, Dec 2024 02:24 PMjagranjosh.com

दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड

हम सभी ने कई सारे आईलैंड के बारे में सुना होगा। इन में से कई हमारे फेवरेट डेस्टिनेशन भी होंगे, लेकिन क्या आप यह जानते हैं दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड कौन है और किस देश में स्थित हैं। अगर नहीं, तो आज इसका जवाब हम आपको देंगे-

ग्रीनलैंड

आपको बता दें कि ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा आईलैंड है। यह बेहद ही खूबसूरत और पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है। हालांकि यहां बहुत कम लोग रहते हैं।

बर्फ की चादर से ढका सुंदर द्वीप

ग्रीनलैंड करीब 2.16 मिलियन वर्ग तक फैला हुआ है। दूसरे द्वीपों की तुलना में ये काफी बड़ा है और बर्फ की चादर से ढका है।

स्थानिक जगह

आधे से ज्यादा ग्रीनलैंड बर्फ से ढका है। केवल यहां का कोस्टल एरिया ही बर्फ से मुक्त है, जहां लोग रहते और काम करते हैं।

डेनमार्क का हिस्सा

उत्तरी अमेरिका में आने के बावजूद ग्रीनलैंड डेनमार्क में आता है। इसकी एक लोकल सरकार है और डेनमार्क से इसके संबंध भी मजबूत हैं।

यहां की आबादी

बड़ा होने के बावजूद ग्रीनलैंड में बहुत कम लोग रहते हैं, इसलिए यहां की आबादी बहुत कम है।  पानी की समस्या होने के कारण यह रह पाना लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हैं।

यह आईलैंड अन्य सभी आईलैंड की तुलना में काफी बड़ा है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Do You Know: Where Is City Birds Wildlife Sanctuary?