भारत में सबसे ज्यादा नमक कहां पाया जाता है?


By Priyanka Pal03, Feb 2025 01:46 PMjagranjosh.com

खाने में स्वाद को बढ़ाने वाला नमक हर घर में पाया जाता है। लेकिन, क्या आप यह बता सकते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा नमक कहां पाया जाता है। यदि नहीम, तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।

सबसे ज्यादा नमक उत्पादक राज्य

गुजरात अकेले देश में 71 प्रतिशत नमक का उत्पादन करता है, जिसके कारण वह देश में नमक का सबसे बड़ा उत्पादक है।

दुनिया में भारत का स्थान

साल्ट कमीशन आफ इंडिया की रिपोर्ट बताती है कि नमक के उत्पादन में भारत का दुनिया में चीन और अमेरिका के बाद तीसरा स्थान है।

भारत की हिस्सेदारी

पूरी दुनिया में हर साल औसतन करीब 2300 लाख टन नमक का उत्पादन होता है। इसमें भारत की हिस्सेदारी करीब 265 लाख टन से ज्यादा है।

ये राज्य भी हैं शामिल

देश में 96 प्रतिशत नमक का उत्पादन सिर्फ गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान करते हैं। गुजरात के नमक का इतनी बड़ी मात्रा में निर्यात का मुख्य कारण है देश में सबसे ज्यादा उत्पादन के साथ-साथ इसकी गुणवत्ता भी दूसरे राज्यों की तुलना में काफी अच्छी है।

सेंधा नमक का उत्पादन

सेंधा नमक का एकमात्र उत्पादक राज्य हिमाचल प्रदेश है, जहां की चट्टानों से इसे तैयार किया जाता है।

भारत का नमक खाने वाले देश

भारत का नमक, नेपाल, दुबई, सियरालियोन, लाइबेरिया, ओमान, जिंबाब्वे और कतर जैसे बड़े देशों में खाया जाता है।

नमक उत्पादन में अन्य राज्यों का योगदान

नमक उत्पादन में गुजरात का योगदान लगभग 76.7 प्रतिशत, तमिलनाडु का 11.16, राजस्थान का 9.86% और अन्य राज्यों का 2.28 प्रतिशत तक का है।

ऐसी ही जनरल नॉेलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Do You Know: Which Is The Longest Highway Of India?