By Priyanka Pal25, Feb 2025 03:18 PMjagranjosh.com
विश्व का सबसे पुराना देश कौन सा है
दुनिया में मौजूद कई देशों का इतिहास हजारों साल पुराना है, जो उनकी संस्कृतियों, परंपराओं और शासन व्यवस्था से पता चलता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं विश्व का सबसे पुराना देश कौन सा है।
विश्व का सबसे पुराना देश
मिस्र को दुनिया का सबसे पुराना देश कहा जाता है, क्योंकि इसका इतिहास हजारों साल पुराना मिलता है।
मिस्र का इतिहास
इतिहासकार मिस्र की स्थापना का समय लगभग 3150 ईसा पूर्व मानते हैं। जब राजा नार्मर ने अपना शासन शुरू किया था।
मिस्त्र की शुरुआत
नार्मर के समय से पहले, मिस्र दो क्षेत्रों में विभाजित था, जहां दक्षिण में ऊपरी मिस्र और उत्तर में निचला मिस्र था।
मिस्त्र का राज्य
ऐसा माना जाता है कि एक एकीकृत राज्य के रूप में मिस्र का इतिहास अन्य सभ्यताओं से पहले शुरू हुआ।
पुरातात्विक खोज
नार्मर पैलेट, 3200-3000 ईसा पूर्व की एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक खोज है, जो नार्मर की उपलब्धियों का सबूत देती है। इस नक्काशीदार पत्थर पर नार्मर को दो मुकुट पहने हुए दिखाया गया है।
पिरामिड
इसकी विरासत इसके अविश्वसनीय स्मारकों, जैसे पिरामिड और मंदिर हैं, जो इसके प्राचीन गौरव की याद दिलाते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Which State Is The Highest Producer Of Eggs In India?