दिल्ली का सबसे पुराना बांध कौन सा है?
By Priyanka Pal
28, Mar 2025 12:32 PM
jagranjosh.com
दिल्ली का सबसे पुराना बांध कौन सा है?
दिल्ली अपने आप में एक ऐतिहासिक शहर है। जिसे समृद्ध इतिहास और प्राचीन वास्तुकला के लिए जाना जाता है। आज जानिए यहां के सबसे पुराने बांध के बारे में।
पुराना बांध
दिल्ली के सबसे पुराने बांध का इतिहास 600 साल से भी ज्यादा पुराना है। जिसकी मौजूदगी आज भी कायम है।
सतपुला बांध
दिल्ली का सबसे पुराना बांध सतपुला बांध तुगलक काल का है, जो अपनी वास्तुकला के चमत्कारों और भव्य निर्माणों के लिए जाना जाता है।
पुराने बांध का स्थान
दिल्ली का सबसे पुराने बांध आपको साउथ दिल्ली के खिड़की गांव में दिख जाएगा। जिसे पहले जहांपनाह शहर के नाम से भी जाना जाता था।
उद्देश्य
दिल्ली के सबसे पुराने बांध के निर्माण का उद्देश्य दिल्ली के निवासियों के लिए जल संसाधनों का प्रबंधन करना था।
जल प्रवाह
जल प्रवाह को नियंत्रित करने और स्थानीय लोगों को सिंचाई और पीने के पानी की आपूर्ति को सुविधाजनक बनाने के लिए बांध का निर्माण किया गया था।
पानी की जरूरत
सतपुला बांध ने उस युग के दौरान दिल्ली के निवासियों की पानी की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
'City of Chambal' उत्तर प्रदेश के कौन से जिले को कहा जाता है?
Read More