भारत का पुराना हाई कोर्ट कौन सा है?


By Priyanka Pal24, Mar 2025 10:22 AMjagranjosh.com

भारत का पुराना हाई कोर्ट कौन सा है?

भारत का कानूनी इतिहास समृद्ध और विविधतापूर्ण है, जिसमें कई प्रमुख न्यायालय हैं जो न्याय को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

जनरल नॉलेज

अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। ऐसे में आज आप जानिए भारत के सबसे पुराने हाई कोर्ट के बारे में।

भारत का पुराना हाई कोर्ट

कलकत्ता हाई कोर्ट भारत का सबसे पुराना है, जिसकी स्थापना 1862 में की गई जो कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में मौजूद है।

कलकत्ता हाई कोर्ट

न्यायालय का निर्माण फोर्ट विलियम में न्यायपालिका के सर्वोच्च न्यायालय के बाद किया गया था। इसका डिजाइन वाल्टर लॉन्ग बोजी ग्रानविले ने बनाया था और यह बेल्जियम के यप्रेस में लैकेनहाल से मिलता है।

नाम में बदलाव

साल 2001 में, कलकत्ता शहर आधिकारिक तौर पर कोलकाता बन गया। 2016 में हाई कोर्ट का नाम बदलकर कोलकाता हाईकोर्ट करने की बात हुई, लेकिन इस बदलाव के लिए संसद में विधेयक पारित नहीं हुआ।

हाई कोर्ट की मुख्य पीठ

कलकत्ता हाई कोर्ट की मुख्य पीठ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में है। न्यायालय का अधिकार क्षेत्र न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के केंद्र शासित प्रदेश को भी कवर करता है।

अधिकार क्षेत्र का विस्तार

1950 में, इसके अधिकार क्षेत्र का विस्तार करके चंद्रनगर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को भी शामिल कर दिया गया।

सर्किट बेंच

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में इसकी एक सर्किट बेंच है और दूसरी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

उंगलियां चटकाने के पीछे का विज्ञान क्या है?