साइकोलॉजी के अनुसार 'A' अक्षर पर्सनैलिटी वालों को कैसी जॉब करनी चाहिए?
By Mahima Sharan26, Dec 2024 06:53 PMjagranjosh.com
पर्सनैलिटी टेस्ट
जिस तरह आपकी जन्मतिथि आपके बारे में बहुत कुछ बता सकती है, उसी तरह आपके नाम का पहला अक्षर आपके पर्सनैलिटी का अनुमान लगाने की शक्ति रखता है। बहुत से लोग नहीं जानते लेकिन अक्षर भी आपके बारे में बहुत कुछ बता सकते हैं।
A अक्षर से शुरू होने वाले नाम वाले लोग
जिन लोगों का नाम A अक्षर से शुरू होता है, उनकी पर्सनैलिटी आकर्षक होती हैं। उनका स्वभाव उन्हें हमेशा दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाता है। उनकी आमतौर पर तीखी आंखें होती हैं।
धैर्यवान होते हैं
ऐसे लोग स्वभाव से काफी धैर्यवान होता है। हालांकि, उन्हें किसी भी परिस्थिति में हारना पसंद नहीं होता। जब समस्या आती है, तो वे आसानी से समाधान ढूंढ लेते हैं। वे हर परिस्थिति को साफ दिल से स्वीकार करने की हिम्मत रखते हैं। साथ ही वे अपनी पसंद को लेकर बहुत खास होते हैं और उन्हें कई बार चीजें पसंद आने में काफी समय लग जाता है। ए अक्षर वाले व्यक्ति बेहद ही क्रिएटिव होते हैं, इसलिए इन लोगों को क्रिएटिविटी वाले करियर ऑप्शन चुनने चाहिए।
आर्टिस्ट
जिन लोगों का नाम A से शुरू होता है वे क्रिएटिव होते हैं और दुनिया को देखने का उनका एक अनूठा नज़रिया होता है। यह उन्हें आर्ट के सेक्टर के लिए बेस्ट बनाता है, जैसे पेंटिंग, स्कल्पचर, संगीत या लेखन। उन्हें ग्राफ़िक डिज़ाइन या फ़ोटोग्राफ़ी के क्षेत्र में भी सफलता मिल सकती है।
आर्किटेक्ट
आर्किटेक्ट इमारतों और अन्य स्ट्रक्चर को डिजाइन करने और उनकी योजना बनाने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। जिन लोगों का नाम A से शुरू होता है वे अक्सर विवरणों पर बहुत ध्यान देते हैं और , जो उन्हें इस पेशे के लिए बेस्ट बनाता है।
एनालिटिक्स
जिन लोगों का नाम A से शुरू होता है वे अक्सर प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिटिकल सोच की ओर स्वाभाविक झुकाव रखते हैं, जो उन्हें बेस्ट ऑब्जर्वर बनाता है। उन्हें फाइनेंशियल एनालाइजर, डेटा एनालाइजर या बिजनेस एनालाइजर जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है।
एथलीट
जिन लोगों का नाम A से शुरू होता है वे अक्सर साहसी होते हैं और फिजिकल एक्सरसाइज का आनंद लेते हैं। वे प्रोफेशनल एथलीट, कोच या ट्रेनर जैसे खेल या एथलेटिक्स में करियर के लिए बेस्ट साबित होते हैं।
एक्टर
जिन व्यक्तियों का नाम A से शुरू होता है, वे अक्सर क्रिएटिव और एक्सप्रेसिव पर्सनैलिटी वाले होते हैं, जो उन्हें एक्टिंग में करियर के लिए बेस्ट बनाता है।
ए नाम वाले लोग बेहद ही महत्वकांक्षी होते हैं, इसलिए ऐसे लोग जो भी करियर चुनते हैं उसमें उन्हें सफलता मिलती हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
What Is The Minimum Age To Contest Elections For The Lok Sabha in India?