MBBS को टक्कर देने वाले 5 मेडिकल कोर्स


By Priyanka Pal05, May 2025 01:00 PMjagranjosh.com

MBBS को टक्कर देने वाले 5 मेडिकल कोर्स

MBBS का फुल फॉर्म बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी है। क्या आप इस फील्ड में अपने करियर के बारे में सोच रहे हैं। आज कि स्टोरी आपके लिए खास हो सकती है।

5 मेडिकल कोर्स

आज इस वेब स्टोरी में जानिए MBBS को टक्कर देने वाले 5 मेडिकल कोर्सेस के बारे में। मेडिकल की फील्ड में ये करियर कोर्स आपका जीवन संवारने का काम कर सकते हैं।

बायोमेडिकल इंजीनियरिंग

क्लास 12 में साइंस सट्रीम वाले स्टूडेंट बायोमेडिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं। इसमें मेडिकल फील्ड में नई टेक्नोलॉजी को एडवांस करने का काम शामिल है।

बायोटेक्नोलॉजी

क्लास 12 में PCM और PCB सब्जेक्ट चुनना जरूरी है। बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने बाद स्टूडेंट हेल्थ केयर सेंटर्स, कृषि क्षेत्र, एनिमल हसबेंड्री, जेनेटिक इंजीनियरिंग, रिसर्च लैबोरेट्रीज, एकेडेमिक्स, फूड मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, प्लांट रिसर्चर, रिसर्च साइंटिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं।

बैचलर ऑफ साइंस इन कार्डियक

इस फील्ड में कोर्स करने के लिए कैंडिडेट का किसी मान्यताप्राप्त बोर्ड से 12वीं में साइंस से पास होना जरूरी है। इसके अलावा कई कॉलेज इस फील्ड में सर्टिफिकेट कोर्सेज भी उपलब्ध करते हैं।

वेटरनरी साइंस में करियर

अगर आप जानवरों से प्यार करते हो तो वेटरनरी साइंस में करियर बनाना आपके लिए अच्छा हो सकता है। पशु चिकित्सक बनने के लिए सबसे पहले तो वेटनरी साइंस की पढ़ाई करना जरूरी है।

आयुर्वेद मेडिसिन

आयुर्वेद में डॉक्टरी से लेकर कई तरह के डिप्लोमा कोर्सेस भी हैं, जिनमें आप अपना सफल करियर चुन सकते हैं। आयुर्वेद फील्ड के डॉक्टर्स की डिमांड काफी है।

ऐसी ही करियर टिप्स, सरकारी नौकरियों, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

चीन का असली नाम सुनकर नहीं होगा यकीन