By Priyanka Pal25, Oct 2024 02:30 PMjagranjosh.com
अगर आपसे कोई पूछे की दक्षिण भारत का कश्मीर किसे कहा जाता है, तो आपका जवाब क्या होगा। आज इस वेब स्टोरी में जानिए इस सवाल के सही आंसर के बारे में।
दक्षिण का कश्मीर
दक्षिण भारत में जिसे साउथ का कश्मीर कहा जाता है, वहां भीषण गर्मी में भी ठंड और सर्दियों में बर्फबारी होती है। दरअसल, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के लांबासिंगी को दक्षिण का कश्मीर कहा जाता है।
सुंदरता
लांबासिंगी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और भव्य नजारों के लिए जाना जाता है। यह जगह पर्यटनों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है, जहां ट्रेकिंग और हाईकिंग का लुत्फ उठाने के लिए लोग पहुंचते हैं।
ऊंचाई
इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 1,000 मीटर है। इसकी वजह से यहां का तापमान कम रहता है और सर्दियों में स्नोफाल भी होता है।
माइनस तापमान
यहां दिसंबर और जनवरी के महीनों में यहां का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।
मानसून
मानसून के समय लांबासिंगी की खूबसूरती चरम पर होती है। हर तरफ हरियाली और खूबसूरत फूल यहां की सुंदरता को चारचांद लगा देते हैं।
जंगल घाटियां
यहां के घने जंगल, हरे – भरे पेड़ और धुंध भरी घाटियां आपका मन, दिल और दिमाग दूसरी दुनिया में ले जाती हैं।
वॉटरफॉल
लांबासिंगी में आप थाजंगी जलाशय और कोथापल्ली वॉटरफॉल का आनंद भी उठा सकते हैं। यह देखने में एकदम प्राकृतिक पेंटिंग की तरह लगता है। जिसका आनंद आप दूर से देखकर ले सकते हैं।
दूरी
लांबासिंगी विशाखापटट्नम शहर से करीब 101 किमी दूर है और राजधानी अमरावती से लांबासिंगी इसकी दूरी 342 किलोमीटर है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
How Many Taste Buds Does The Average Human Tougue Have?