By Priyanka Pal07, Mar 2025 06:00 PMjagranjosh.com
सोना बहने वाली नदी
क्या आप जानते हैं भारत की एक ऐसी नदी के बारे में जिससे सोना निकलता है। इस नदी की रेत से सालों से सोना निकाला जा रहा है।
झारखंड
झारखंड में एक जगह है रत्नगर्भा, यहीं पर स्वर्ण रेखा नाम की नदी बहती है। ये वही नदी है जिसके कण से सोना बहता है।
रेत से सोना
सालों से स्वर्ण रेखा नाम की नदी की रेत से सालों से सोना निकाला जा रहा है। नदी झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ इलाकों में बहती है। जिसके बाद इसका नाम सुबर्ण रेखा हो जाता है।
नदी की लंबाई
नदी की लंबाई 474 किलोमीटर है। यह नदी उड़ीसा, पश्चिम बंगाल से होते हुए बालेश्वर नाम की जगह पर बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
सोने के कण
स्वर्ण रेखा और उसकी सहायक नदी करकरी की रेत में सोने के कण पाए जाते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि स्वर्ण रेखा में सोने का कण, जो करकरी नदी से ही बहकर पहुंचता है।
रहस्य
आज तक यह रहस्य सुलझ नहीं पाया कि इन दोनों नदियों में आखिर कहां से सोने का कण आता है।
कौन निकालता है सोना
झारखंड में तमाड़ और सारंडा में रहने वाले स्थानीय आदिवासी, रेत को छानकर सोने के कण इकट्ठा करने का काम करते हैं।
सोने के कण
एक व्यक्ति महीने में 60-80 सोने के कण निकाल पाता है। कणों का आकार चावल के दाने या उससे थोड़ा बड़ा होता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
भारत की खतरनाक रेलवे लाइन, यहां यात्रियों के रोंगटे हो जाते हैं खड़े