By Priyanka Pal28, Mar 2025 02:17 PMjagranjosh.com
भारतीय नदी
भारत में नदियों की पूजा की जाती है, इतना ही नहीं भारतीय पंरपराओं में नदियों को मां दर्जा दिया गया है।
कुल नदियां
भारत में कुल 200 से अधिक प्रमुख नदियां हैं, जो कि पीने के पानी से लेकर सिंचाई की पूर्ती भी करती हैं। नदियों पर बांध बने हुए हैं, जिनसे बिजली का उत्पादन किया जाता है।
वृद्ध गंगा
दरअसल, भारत में वृद्ध गंगा के नाम गोदावरी नदी को जाना जाता है। जो कि भारत की लंबी नदियों में अपना स्थान बनाए हुए है।
कहां से बहती है
इस नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले में त्रयंबकेश्वर की पहाड़ियों से होता है, जहां प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ज्योतिर्लिंग भी है।
किन राज्यों में बहती गोदावरी
गोदावरी नदी महाराष्ट्र से निकलने के बाद तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ से बहकर बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
लंबाई
गोदावरी नदी भारत में धार्मिक महत्व रखती है। इसकी के साथ अगर इसके लंबाई की बात करें तो गोदावरी की लंबाई जिसकी कुल लंबाई 1465 किलोमीटर है।
पुरानी नदी
यह गंगा के बाद सबसे लंबी नदीं होने के साथ - साथ पुरानी नदियों में से भी एक है। यही वजह है कि गोदावरी नदी को भारत में वृद्ध गंगा के रूप में भी जाना जाता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।