By Priyanka Pal15, Jan 2025 09:58 AMjagranjosh.com
Election 2025
चुनाव आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे। इसी के साथ जानिए अन्य किन राज्यों में होने हैं चुनाव।
दिल्ली विधानसभा चुनाव
राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए वोटिंग 5 फरवरी को होगी और चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को जारी किए जाएंगे।
लोकसभा उपचुनाव
पश्चिम बंगाल के बसीरहाट के संसद हाजी नुरुल इस्लाम के निधन के कारण सीट खाली। बशीरहाट लोसकभा सीट पर भी इस साल उपचुनाव हो सकता है।
बिहार विधानसभा चुनाव
बिहार में 243 विधानसभा सीटें हैं। देश की नजर बिहार पर होगी, इस राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
गुजरात विधानसभा उपचुनाव
विसावदर में आप विधायक भूपेंद्र भयानी के इस्तीफा देने से सीट खाली है। जिस कारण गुजरात विधानसभा उपचुनाव होने की उम्मीद है।
जम्मू कश्मीर विधानसभा उपचुनाव
बड़गाम उमर अब्दुल्ला के इस्तीफा देने से सीट खाली। नगरोटा कैंडिडेट का निधन होने के वजह से चुनाव नहीं हुआ था।
केरल विधानसभा उपचुनाव
डेविकुलम में चुनाव रद्द होने के कारण सीट खाली है। जिससे कि केरल में भी विधानसभा उपचुनाव होने की उम्मीद है।
तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव
इरोड ईस्ट के सीटिंग विधायक की मृत्यु होने से सीट खाली है।
यूपी विधानसभा उपचुनाव
इस साल कई राज्यों की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। मिल्कीपुर के सीटिंग विधायक के सांसद चुन लिए जाने से सीट खाली।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।