भारत में सबसे ज्यादा जंगल कौन से राज्य में हैं?


By Priyanka Pal18, Feb 2025 02:20 PMjagranjosh.com

जंगल हमारे जीवन के बहुत जरूरी हिस्सा हैं, ये ही हमें ऑक्सीजन उपलब्ध करवाते हैं। भारत के कुछ राज्य अपनी विशाल वन संपदा के लिए खास रूप से जाने जाते हैं। आगे जानिए भारत के उन राज्यों के बारे में जहां सबसे ज्यादा जंगल पाए जाते हैं।

छत्तीसगढ़

इस राज्य के वन क्षेत्र भारत के कुल वन क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। छत्तीसगढ़ में लगभग 55,540 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 44% है।

मध्य प्रदेश

भारत के वन प्रदेश के नाम से मध्य प्रदेश को जाना जाता है। यह राज्य अपने विशाल वन क्षेत्र के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश में लगभग 77,486 वर्ग किलोमीटर का वन्य क्षेत्र मौजूद है।

प्रमुख जंगल

यहां के प्रमुख जंगलों में बांधवगढ़ नेशनल पार्क, कान्हा नेशनल पार्क और सतपुड़ा नेशनल पार्क शामिल हैं। ये क्षेत्र बाघों, तेंदुओं, और अन्य वन्य जीवों के लिए प्रसिद्ध हैं।

अरुणाचल प्रदेश

यह उत्तर-पूर्व भारत का एक महत्वपूर्ण वन क्षेत्र है। अरुणाचल प्रदेश में लगभग 66,300 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 82% है।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में लगभग 37,033 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 66% है।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में लगभग 61,940 वर्ग किलोमीटर का वन क्षेत्र है, जो राज्य के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 20% है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

दुनिया के वो पर्यटन स्थल, जहां सबसे ज्यादा रहते हैं लोग