GK: भारत के किस राज्य को देश का दिल कहा जाता है? जानें
By Priyanka Pal21, Sep 2023 11:51 AMjagranjosh.com
भारत के राज्य
भारत विभिन्न संस्कृति सभ्यताओं वाला देश है, जिसमें 28 राज्य हैं जो अपनी विभिन्न विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं।
देश का दिल
भारत के इन्हीं 28 राज्यों में से मध्य प्रदेश राज्य को देश के दिल के नाम से जाना जाता है।
कारण
मध्य प्रदेश भारत के मध्य क्षेत्र में स्थित है इसलिए इसे हार्ट ऑफ इंडिया कहा जाता है।
विशेषता
यहां सबसे अधिक हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है, ऐसे में मध्य प्रदेश इन सभी खनिज तत्वों से समृद्ध है।
अस्तित्व
यह प्रदेश 1956 में अस्तित्व में आया था। यहां 52 जिले मौजूद हैं इसमें 92 प्रतिशत हिंदू , 8 प्रतिशत मुस्लिम, जैन, सिख, ईसाई और बौद्ध धर्म के लोग निवास करते हैं।
भौगोलिक क्षेत्र
इस राज्य में नर्मदा नदी फैली हुई है जो विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला के बीच पूर्व और पश्चिम में बहती है।
ऊंचा स्थान
एमपी में सबसे ऊंचा स्थान धूपगढ़ का है जो कि 1,350 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।
सीमाएं
इसकी सीमा उत्तर पश्चिम में राजस्थान, उत्तर पूर्व में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में गुजरात, पूर्व में छत्तीसगढ़ से और दक्षिण में महाराष्ट्र को छूती है।