'Jewel of India' किस राज्य को कहा जाता है?


By Priyanka Pal06, Feb 2025 05:40 PMjagranjosh.com

भारत का गहना

भारत विभिन्नताओं का देश है, जहां हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और परंपरा है। ऐसे ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं, एक ऐसे राज्य के बारे में जिसे भारत का गहना कहा जाता है।

भारतीय राज्य

ये तो हम सभी जानते हैं कि भारत में कुल 20 राज्य हैं और इन्हीं में से एक राज्य को भारत का गहना कहा जाता है। वह राज्य कहीं और नहीं बल्कि भारत के उत्तर-पूर्व में स्थित है।

ज्वैल ऑफ इंडिया

आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे राज्य की जिसे भारत का गहना या ज्वैल ऑफ इंडिया कहा जाता है। दरअसल, उत्तर-पूर्व में स्थित मणिपुर राज्य ही वह स्टेट है जिसे भारत का गहना कहा जाता है।

नौ पहाड़ियों से घिरा राज्य

आपको बता दें कि मणिपुर राज्य नौ पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इसकी पहाड़ियों की बीच में एक अंडाकार घाटी है, जिसे अगर ऊपर से देखा जाए तो भारत के गहने के रूप में दिखाई पड़ती है।

चार दिशाओं से घिरा राज्य

मणिपुर की राजधानी इंफाल है और यह उत्तर में नागालैंड, दक्षिण में मिजोरम, पश्चिम में असम और पूर्व में म्यांमार से घिरा हुआ है।

जनजातियां

इस नॉर्थ ईस्ट स्टेट में लगभग 60 जनजातियां निवास करती हैं, जिनमें मुख्य रूप से मीतई, नगा और कुकी जनजातियां शामिल हैं।

झीलें

यहां की प्रमुख प्राकृतिक विशेषताओं में लोकटक झील है। यह झील देश की सबसे बड़ी तैरती झीलों में से एक है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Kaun Banega Crorepati: 7 करोड़ के इन सवालों के दीजिए सही जवाब