उगते सूरज की भूमि भारत के किस राज्य को कहा जाता है?
By Priyanka Pal05, Feb 2025 05:00 PMjagranjosh.com
उगते सूरज की भूमि
अरुणाचल प्रदेश को उगते सूरज की भूमि कहा जाता है क्योंकि यह भारत का सबसे पूर्वी राज्य है जहां सूरज सबसे पहले उगता है।
पहला सूरज
अरुणाचल प्रदेश भारत का सबसे पूर्वी राज्य है इसलिए सूरज यहां बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे पहले निकलता है।
सूर्य की पहली किरणें
सूर्य की पहली किरणें भारत के अरुणाचल प्रदेश में पड़ती हैं, जो इसे पहले सूर्योदय का स्थान बनाती हैं।
सीमा
अरुणाचल प्रदेश की सीमा भूटान, चीन और म्यांमार से लगती है जो इसकी पूर्वी स्थिति को और भी स्पष्ट करती है।
प्राकृतिक सौंदर्य
अरुणाचल प्रदेश को प्राकृतिक सौंदर्य का घर कहना गलत नहीं होगा। अपने लुभावने और मनमोहक परिदृश्यों के लिए मशहूर इस राज्य में पहाड़, नदियां और घाटियां हैं।
सांस्कृतिक विविधता
यह राज्य सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध है और विभिन्न जनजातियां इसकी अनूठी विरासत में योगदान देती हैं।
वनस्पतियां
अरुणाचल प्रदेश में समृद्ध पारिस्थितिकी तंत्र है जिसमें वनस्पतियों और जीव – जंतुओं की अनेक प्रजातियां हैं। जो इसे जैव विविधता का केंद्र बनाती हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।