जायफल का उत्पादन किस राज्य में ज्यादा होता है?


By Priyanka Pal24, Feb 2025 11:00 AMjagranjosh.com

जायफल

एक सुगंधित मसाला जो भारतीय रसोई में मौजूद रहता है। यह केवल स्वाद और खुशबू के लिए ही नहीं, बल्कि अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है।

दवाओं में जायफल का इस्तेमाल

इसका उपयोग केवल भारतीय व्यंजनों में ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद, यूनानी और पश्चिमी दवाओं में भी किया जाता है। आगे जानिए भारत में सबसे अधिक जायफल किस राज्य में पाया जाता है।

भारत में जायफल का उत्पादन

भारत में हर साल लगभग 5,537 टन जायफल का उत्पादन किया जाता है। इसका सबसे अधिक उत्पादन करने वाला राज्य केरल है, जो कि देश के कुल जायफल उत्पादन में 95.68% का योगदान करता है।

भारत के अन्य राज्य

जायफल जो कि एक लोकप्रिय मसाला है, जिसका उत्पादन केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु सहित अन्य राज्य भी करते हैं।

केरल की जलवायु

केरल ने 14.59 टन जायफल का उत्पादन किया। यहां कि उपजाऊ मिट्टी इसे जायफल की खेती के लिए आदर्श स्थान बनाती है।

कर्नाटक

कर्नाटक भारत में जायफल उत्पादन में दूसरे स्थान पर है, जो कुल उत्पादन में 3.21% का योगदान देता है। कूर्ग और चिमगलूर जैसे क्षेत्र जायफल की खेती के लिए जाने जाते हैं।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र जायफल का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसकी हिस्सेदारी 0.66% है। महाराष्ट्र का उत्पादन केरल और कर्नाटक की तुलना में कम है।

तमिलनाडु

तमिलनाडु ने भारत के जायफल उत्पादन में 0.13% का योगदान दिया। ज्य के तटीय क्षेत्र और पहाड़ी क्षेत्र, जैसे नीलगिरी, छोटे पैमाने पर जायफल उगाने के लिए जाने जाते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Which Is The First Silent Movie In India?