सबसे ज्यादा संतरे किस राज्य में होते हैं?


By Priyanka Pal18, Mar 2025 06:00 AMjagranjosh.com

सबसे ज्यादा संतरे किस राज्य में होते हैं?

आज हम जिस भारतीय शहर के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां के संतरे वैश्विक संतरे के उत्पादन का 3% से अधिक का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

संतरे से जुड़ी जनरल नॉलेज

अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज से जुड़े कई सवाल पूछे जाते हैं। आज जानिए संतरे का अधिक उत्पादन करने वाले राज्य के बारे में।

सर्वाधिक संतरे की पैदावार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सबसे अधिक संतरों का उत्पादन किया जाता है। खट्टे फलों की विरासत इसकी संस्कृति और इतिहास में गहराई से समाई हुई है।

संतरे का शहर

नागपुर में परिवार पीढ़ियों से संतरे उगाते आ रहे हैं, इस परंपरा को सहेजते हुए इसे सालों से आगे बढ़ा रहे हैं। जिस वजह से इसे भारत का संतरे का शहर भी कहा जाता है।

अलग किस्म के संतरे

नागपुर अलग-अलग किस्म के संतरे की खेती के लिए जाना जाता है। जैसे कि नागपुर संतरा और नागपुर किन्नू , जिनमें से प्रत्येक का अपना अलग स्वाद और गुण है।

जलवायु

नागपुर के संतरे अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए प्रसिद्ध हैं। इस क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी संतरा उत्पादन के लिए एकदम परफेक्ट है।

वैश्विक स्तर पर डिमांडिंग

नागपुर के संतरे न केवल भारत में लोकप्रिय हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी काफी डिमांडिंग हैं। कई देशों में नागपुर के संतरे के निर्यात ने शहर को वैश्विक साइट्रस बाजार में स्थापित किया है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

मैदा को अंग्रेजी में क्या कहा जाता है?