भारत का 'Sleeping State' किस राज्य को कहा जाता है?
By Mahima Sharan29, Dec 2024 10:00 AMjagranjosh.com
स्लीपिंग स्टेट कहां है?
सोना किसे नहीं पसंद होता है। खासकर बात अगर सर्दी के मौसम की हो, तो गर्म कंबल के अंदर से निकलने का मन तो बिल्कुल नहीं करता। हालांकि कुछ लोग इतना सोते है कि इसके लिए पूरा दिन की कम है और ऐसे लोगों को हम कुम्भकरण कहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी स्लीपिंग स्टेट के बारे में सुना है?
क्या हुआ 'Sleeping State' का नाम सुनकर चौंक गए? क्या आप जानते हैं यह शहर किस देश में मौजूद है? क्या आप जानते हैं इसे 'Sleeping State' के नाम से क्यों जाना जाता है? आखिर इसका नाम 'Sleeping State' कब और क्यों पड़ा?
बुद्धिमान लोगों को भी नहीं पता होगा जवाब
हर शर्त लगा सकते हैं 90 प्रतिशत लोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होगी। चलिए आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि यह भारत की ही एक शहर है। क्या अब आप अंदाजा लगा सकते हैं, कि आखिर यह क्या हो सकता है?
बर्फबारी के लिए प्रसिद्ध
आपको एक और हिंट देते हैं। यह शहर सर्दी और बर्फबारी के लिए जाना जाता है और दूर-दूर से टूरिस्ट यहां मौसम का लुफ्त उठाने आते हैं। अगर आप अब भी नहीं समझ पाए तो बता दें कि हम हिमाचल प्रदेश की बात कर रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश को अपने शांत गांवों और शांत जीवन के कारण भारत का सोता हुआ राज्य कहा जाता है। यह राज्य हिमालय में स्थित है और हरे-भरे जंगलों, नदियों और झीलों सहित अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।
हिमाचल प्रदेश के बारे में अधिक जानकारी
राज्य की सीमा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के साथ-साथ तिब्बत से भी लगती है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश 1971 में एक पूर्ण राज्य बन गया।
लोकप्रिय स्थल
हिमाचल प्रदेश के कुछ लोकप्रिय स्थलों में शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसोल और मलाणा शामिल हैं, जहां दूर-दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। राज्य को पहले त्रिगर्त के नाम से जाना जाता था, क्योंकि रावी, ब्यास और सतलुज नदियां इसके बीच से बहती हैं।
क्या आपको पहले से इसकी जानकारी थी? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ