भारत में कहां सबसे ज्यादा दाल उगाई जाती है?


By Mahima Sharan14, Jan 2025 12:54 PMjagranjosh.com

सबसे ज्यादा दाल कहां उगाए जाते हैं?

बचपन से ही हमें दाल के फायदों के बारे में बताया गया है। दाल पौष्टिकता से भरपूर होता है जो हमारे शरीर को ताकत देती है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा दाल का उत्पादन होता है।

राजस्थान

राजस्थान भारत का सबसे बड़ा दाल उत्पादक राज्य है। इस राज्य में सालाना 4821.84 टन दालों का उत्पादन किया। राज्य खरीफ सीजन में सबसे अधिक अरहर और रबी सीजन में सबसे अधिक मूंग, मोठ और चना का उत्पादन करता है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश ने भारत में सालाना 4364.74 टन दालों का उत्पादन किया। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा खेती की जाने वाली और उगाई जाने वाली दालों में चना, तुअर और उड़द शामिल हैं।

महाराष्ट्र

भारत का तीसरा सबसे बड़ा दाल उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है। राज्य ने सालाना 4,224.84 टन दालों का उत्पादन किया।

उत्तर प्रदेश

भारत में दालों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर आता है। साथ ही भारत के यूपी ने सालाना 2621.15 टन दालों का उत्पादन किया।

कर्नाटक

भारत का पांचवां सबसे बड़ा दाल उत्पादक कर्नाटक है। राज्य ने सालाना 2170.89 टन दाल ​​उत्पादन किया।

भारत के इन राज्यों में सबसे ज्यादा उगाए जाते हैं दाल। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Check Out 5 Countries With The Longest Working Hours