By Priyanka Pal14, Feb 2025 02:40 PMjagranjosh.com
किस राज्य में होता है लहसुन का अधिक उत्पादन
भारतीय खाने में लहसुन का बहुत इस्तेमाल किया जाता है। इसी के साथ इसे स्वास्थ्य लाभों के लिए भी जाना जाता है। आज जानिए लहसुन का अधिक उत्पादन करने वाले राज्य के बारे में।
लहसुन उत्पादन
भारत में 3.1 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक लहसुन का उत्पादन किया, जिससे यह विश्व स्तर पर सबसे बड़े लहसुन उत्पादकों में से एक बन गया है।
सबसे अधिक लहसुन उत्पादक राज्य
मध्य प्रदेश भारत में सबसे बड़ा लहसुन उत्पादक राज्य है, जो 2,016.13 मीट्रिक टन उत्पादन के साथ महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में ऐसी जलवायु और मिट्टी है जो लहसुन की खेती के लिए उपयोगी मानी जाती है।
छिंदवाड़ा में लहसुन
मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में सबसे अधिक लहसुन का उत्पादन किया जाता है। एमपी के छिंदवाड़ा में 6 हजार हेक्टयर में लहुसन की खेती की जाती है।
सप्लाई
यहां पैदा होने वाले कुल लहसुन का 15 फीसदी लहसुन को प्रोसेस कर पेस्ट बनाया जाता है। इसमें 70 प्रतिशत देश में और 30 प्रतिशत विदेशों में लहसुन की सप्लाई की जाती है।
अर्थव्यवस्था
देश के कुल लहसुन उत्पादन का 62 प्रतिशत केवल मध्य प्रदेश से होता है। लहसुन की खेती का मध्य प्रदेश पर गहरा आर्थिक प्रभाव है। यह हजारों किसानों को आजीविका के अवसर प्रदान करता है और राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था में योगदान देता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Which Is The Largest Freshwater Lake in the World?