Delhi NCR में कौन-कौन से जिले आते हैं?


By Priyanka Pal14, Feb 2025 06:00 AMjagranjosh.com

NCR का पूरा नाम क्या है? NCR में कितने शहर या जिले शामिल हैं, आज इस वेब स्टोरी में जानिए।

NCR की फुल फॉर्म

NCR का पूरा नाम नेशनल कैपिटल रिजन यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र है। इस महानगरीय क्षेत्र है में पूरे दिल्ली प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान राज्यों के कई जिले शामिल हैं।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र

NCR में ग्रामीण और शहरी दोनो क्षेत्र शामिल हैं, इस क्षेत्र का शहरीकरण स्तर 62.6% है, जिसमें शहरों और कस्बों के साथ-साथ जंगल, अरावली पर्वत और वन्यजीव शामिल हैं।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र

1985 का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड अधिनियम के तहत दिल्ली महानगरीय क्षेत्र को NCR के नाम से जाना जाता है। जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ अन्य जिलों को शामिल किया गया है।

हरियाणा राज्य

दिल्ली NCR में हरियाणा राज्य के कुल 14 जिले आते हैं, जिनका क्षेत्रफल 25,327 वर्ग किलोमीटर है।

उत्तर प्रदेश राज्य के जिले

NCR में उत्तर प्रदेश राज्य के कुल 8 जिले आते हैं, जिनका क्षेत्रफल 14,826 वर्ग किलोमीटर है।

राजस्थान राज्य के जिले

राजस्थान राज्य के केवल दो जिलों को NCR में शामिल किया गया है, जिनका क्षेत्रफल 13,447 वर्ग किलोमीटर है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Hacks To Complete Your Syllabus In A Week