भारत में किस मंदिर की सीढ़ियां सबसे ज्यादा हैं?
By Priyanka Pal
27, Jan 2025 10:53 AM
jagranjosh.com
भारत में सबसे ज्यादा सीढ़ियों वाला मंदिर
भारत में कई पॉपुलर मंदिर मौजूद हैं जहां आपको भगवान के दर्शन के लिए थोड़े सवर के साथ – साथ हजारों सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा सीढ़ियों वाला मंदिर कौन सा है? यदि नहीं तो आज हम आपको बताते हैं, आगे जानिए।
माता काली का मंदिर
दरअसल, गुजरात में मौजूद पावागढ़ की पहाड़ियों पर माता काली का मंदिर सबसे ज्यादा सीढ़ियों वाला है।
सीढ़ियां
इस मंदिर पर जाने के लिए किसी भी भक्त को 2,500 सीढ़ियां चढ़कर माता काली के दर्शन मिल पाते हैं।
रोपवे की सुविधा
इस मंदिर में रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है, लेकिन श्रद्धालु पारंपरिक रूप से सीढ़ियां चढ़कर दर्शन करना पसंद करते हैं।
राजस्थान के पुष्कर
इसके बाद राजस्थान के पुष्कर में सावित्री माता का मंदिर मौजूद है, जिसमें पहुंचने के लिए कुल 1000 सीढियों को चढ़कर जाना पड़ता है।
नाग पहाड़ी
यह मंदिर अरावली पर्वत श्रृंखला की नाग पहाड़ी पर बना हुआ है, जिसके पास पुष्कर झील बहती है।
मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर
इसके बाद छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में बने मां बम्लेश्वरी देवी के मंदिर पहुंचने के लिए भी 1000 सीढियों को चढ़कर जाना पड़ता है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
Which State Is The Largest Producer Of Milk In India?
Read More