By Priyanka Pal18, Mar 2025 05:30 PMjagranjosh.com
'समुद्री गाय' पानी के किस जीव को कहते हैं?
क्या आप आज से पहले जानते थे कि किस जानवर को समुद्री गाय कहा जाता है, नहीं? तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।
समुद्री गाय
समुद्री गाय देखने में व्हेल की तरह होती हैं। ये आराम से 50-60 साल जिंदा रह सकते हैं। 12 से 14 महीने गर्भ में रहने के बाद पानी के अंदर ही मैनाटी के बच्चे का जन्म होता है।
मां के करीब
ये दो साल तक मां के करीब रहते हैं और फिर समंदर में घूमना फिरना शुरू कर देते हैं। इनके गले में 6 हड्डियां होती हैं। गर्दन छोटी होने से ये ऊपर-नीचे आसानी से देख लेते हैं।
मैनाटी की देखभाल
घायल होने पर मैनाटी की देखभाल भी बड़े प्यार से करनी होती है। इन्हें छिछला और गर्म पानी पसंद होता है।
समुद्री गाय
आपको जानकर हैरानी होगी कि इन्हें सी-काउ यानी समुद्री गाय भले कहते हैं लेकिन ये हाथी से ज्यादा करीबी से जुड़े हैं।
मोटी स्किन
मैनाटी के पास पैर नहीं होते बल्कि उसकी जगह तैरने के लिए पंख होते हैं। हाथी की तरह मैनाटी की स्किन मोटी और शरीर पर ब्रश की तरह बाल होते हैं।
मैनाटी का घर
वेस्ट इंडियन, अफ्रीकी और अमेजन के पास समंदर में ये मैनाटी पाए जाते हैं। ये समुद्री घास और पौधे खाते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।