Hawa Mahal का निर्माण किसने और क्यों करवाया था?


By Priyanka Pal19, Feb 2025 12:56 PMjagranjosh.com

हवा महल

राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर में बना हवा महल भारत का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। जो कि अपनी अनूठी वास्तुकला, झरोखों और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।

हवा महला का निर्माण

सन् 1799 में हवा महल का निर्माण महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने करवाया था। यह महल राजा जयसिंह द्वितीय द्वारा बनाए गए सिटी पैलेस का ही एक विस्तार है।

हवा महल बनवाने का कारण

महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने इस महल का निर्माण विशेष रूप से महिलाओं के लिए कराया था, ताकि वे बिना देखे शाही जुलूस और बाजार की हलचल देख सकें।

पर्दे का प्रचलन

राजपूत शाही महिलाओं को उस समय पर्दे में रखते थे ताकि अजनबियों द्वारी उन्हें देखा ना जाए। हवा महल से महिलाएं बाहर से नजारा और चहल - पहल को देख सकती थीं।

पांच मजिला

यह महल पांच मंजिला है, हवा महल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि खिड़कियों के अंदर से बाहर का नजारा देख सकें। लेकिन, बाहर से अंदर कुछ न दिखे।

महल के अंदर हवा

इस पांच मजिला इमारत में काफी खिड़कियां और झरोखें बने हुए हैं। जिसेसे ठंडी हवा महल के अंदर आती रहती है, इससे गर्मियों में भी महल ठंडा रहता है।

मुकुट के आकार

महल का डिजाइन महाराजा कृष्ण को समर्पित मुकुट बनाया गया है, क्योंकि सवाई प्रताप सिंह कृष्ण भक्त थे।

पारंपरिक वास्तुकला

यह लाल और गुलाबी बलुआ पत्थर से बना है, जो जयपुर की पारंपरिक वास्तुकला को दर्शाता है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What Does GMT Stand For?