आखिर किसने बनाया था राधा-कृष्ण के प्यार को समर्पित प्रेम मंदिर?


By Mahima Sharan23, Dec 2024 09:57 AMjagranjosh.com

प्रेम मंदिर की लोकप्रियता

आजकल हर किसी के मुंह से वृन्दावन, प्रेम मंदिर, बांके बिहारी जी मंदिर आदि के नाम खूब सुनने को मिलते हैं। यह कहा जा सकता है कि वृंदावन की लोकप्रियता में सोशल मीडिया का भी  बहुत बड़ा योगदान है, लेकिन क्या आप प्रेम मंदिर के बारे में हर एक बात जानते हैं?

प्रेम मंदिर की जानकारी

महान संतों के अनुसार, किसी भी आध्यात्मिक स्थान पर, हमें उस स्थान के ज्ञान के साथ जाना चाहिए ताकि हम उस दिव्य स्थान को दिव्यता के साथ अलग तरह से अनुभव कर सकें। जब वृंदावन की बात आती है, तो, वृंदावन कोई घूमने की जगह नहीं है, यह अनुभव करने की जगह है, तो आइए प्रेम मंदिर वृंदावन के बारे में गहराई से जानें।

किसने बनाया प्रेम मंदिर?

प्रेम मंदिर का निर्माण जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज ने करवाया था। श्री कृपालुजी महाराज राधाकृष्ण के भक्त थे। उन्हें वेद, पुराण और अन्य शास्त्रों का ज्ञान था। उन्होंने अपना पूरा जीवन राधाकृष्ण की सेवा में समर्पित कर दिया और भगवान के नाम का खूब प्रचार किया।

वृंदावन के प्रेम मंदिर की भव्य स्थापना

इस मंदिर की पहली शिला श्री कृपालु जी महाराज ने 2001 में रखी थी। 17 फरवरी, 2021 से प्रेम मंदिर के दरवाजे सभी लोगों के लिए खोल दिए गए। इस मंदिर के पूरे निर्माण में 11 साल लगे और प्रेम मंदिर को बनाने में 100 करोड़ रुपये की लागत आई।

किन चीजों से बना है मंदिर?

वृंदावन का यह भव्य प्रेम मंदिर सफेद इटैलियन कैरारा संगमरमर से तराशा गया है। प्रेम मंदिर की ऊंचाई 125 फीट, लंबाई 122 फीट और चौड़ाई 115 फीट है। मंदिर 54 एकड़ में बना है।

मंदिर का सभी भाग बेहद आकर्षक है। प्रेम मंदिर राधा-कृष्ण के प्रेम को समर्पित है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

Ranveer Allahbadia’s Impressive Education And Career