Y सिक्योरिटी किसे मिलती है?


By Priyanka Pal18, Oct 2024 01:51 PMjagranjosh.com

भारत में VIP व्यक्तियों से लेकर आम जनता को जरूरत पड़ने पर कई तरह की सिक्योरिटी दी जाती है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए किसे और कौन सी सिक्योरिटी दी जाती है।

VIP सुरक्षा

प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, केंद्रिय मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, नौकरशाहों, पूर्व नौकरशाहों, न्यायाधीशों, पूर्व न्यायाधीशों, व्यापारियों, क्रिकेटरों, फिल्म सितारों, संतों से लेकर कई लोगों को सिक्योरिटी दी जाती है।

सुरक्षा की जिम्मेदारी

विभिन्न एजेंसियां SPG, NSG, ITBP और CRPF द्वारा किसी भी सुरक्षा को अंजाम दिया जाता है।

Z प्लस सिक्योरिटी

Z+ भारत में सुरक्षा की सर्वोच्च श्रेणी है, जो कि 10+ NSG कमांडो, पुलिस कर्मियों सहित 55 कर्मियों का सुरक्षा कवर करता है।

Z सिक्योरिटी

22 कर्मियों का सुरक्षा कवर होता है, जिसमें 4 या 6 एनएसजी कमांडो, पुलिस कर्मी शामिल होते हैं।

Y सिक्योरिटी

यह सिक्योरिटी 8 कर्मी देते हैं, जिसमें 1 या 2 कमांडो, पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। जिसके बाद दो निजी सुरक्षा अधिकारी प्रदान किए जाते हैं।

X सिक्योरिटी

इसमें कोई कमांडो नहीं, केवल सशस्त्र पुलिस कर्मी शामिल होते हैं। भारत में काफी संख्या में लोगों को इस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Boost Your GK: Check Out 7 Interesting Facts About Lions