Paris Olympics 2024: अंकिता भकत कौन हैं? जो पेरिस ओलंपिक भारत को करेंगी रिप्रेजे


By Priyanka Pal25, Jul 2024 04:56 PMjagranjosh.com

पेरिस ओलंपिक 2024

26 जुलाई से पेरिस ओलंपिक्स शुरू होने जा रहे हैं, इसमें दुनिया के 10 हजार से भी ज्यादा एथलीट शामिल होने जा रहे हैं। ऐसे में जानिए भारतीय एथलीट अंकिता भकत के बारे में।

अंकिता भकत कौन हैं?

अंकिता भकत एक प्रतिभाशाली तीरंदाज हैं, जो पेरिस ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। आज जानिए उनकी सक्सेस की कहानी के बारे में।

बचपन

उन्होंने सिर्फ 10 साल की उम्र में तीरंदाजी करना शुरू कर दिया था। वे इसमें इतना बेहतर करती चलीं गईं कि 2014 में, वह जमशेदपुर में टाटा तीरंदाजी अकादमी में शामिल हो गईं।

कौशल

अंकिता ने अपनी तीरंदाजी का कौशल अपने कोच राम अवधेश, पूर्णिमा महतो और धर्मेंद्र तिवारी के जरिए निखारा।

चैंपियनशिप

वह तीरंदाजी करने में इतनी कुशल हो चुकी थीं कि उन्होंने 2015 में यांकटन, साउथ डकोटा में विश्व तीरंदाजी युवा चैंपियनशिप में भाग लिया।

खेलो इंडिया

साल 2022 में, अंकिता ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट के दौरान स्वर्ण पदक जीता।

एशियाई खेल

अंकिता ने 2023 में हांग्जो में एशियाई खेलों में महिला टीम रिकर्व स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता।

कांस्य पदक

भारत सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया से हार गया जिसके बाद उन्होंने कांस्य पदक मैच में वियतनाम को हराया।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Nita Ambani’s Success Story: Check Education And Career