किस भारतीय क्रिकेटर को रन मशीन के नाम से पुकारा जाता है?
By Priyanka Pal24, Feb 2025 01:50 PMjagranjosh.com
किस भारतीय क्रिकेटर को रन मशीन के नाम से पुकारा जाता है
लोगों के दिलो में क्रिकेट का एक अलग ही क्रैज है। आज हम आपको बताने वाले हैं उस इंडियन क्रिकेटर के बारे में जिसे रन की मशीन के नाम से पुकारा जाता है।
रन मशीन
दुनियाभर में अपनी पॉपुलैरिटी बनाने वाले विराट कोहली को रन मशीन के नाम से जाना जाता है। 50 वनडे शतक, टेस्ट और IPL मैचों में उनके रिकॉर्ड उन्हें रन मशीन का दर्जा दिया है।
IPL रिकॉर्ड
विराट के नाम एक IPL रिकॉर्ड सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 2016 में उन्होंने एक सीजन में 973 रन बनाए थे।
इंटरनेशनल रिकॉर्ड
वन डे इंटरनेशनल में, उन्होंने सिर्फ 294 मैचों में 50 शतक बनाए हैं। यह रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर से भी बेहतर है, जिन्होंने 463 मैचों में 49 शतक बनाए थे।
टेस्ट क्रिकेट
विराट कोहली ने 113 टेस्ट मैच खेले हैं और 8,800 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक शामिल हैं। टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 254 का रहा था।
टी20 मैच
टी20 क्रिकेट में कोहली ने 9 शतक लगाए हैं। वह खासकर IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं।
करियर
विराट कोहली को रन मशीन के नाम से जाना जाता है क्योंकि वह अपने पूरे करियर में नियमित रूप से रन बनाते रहे हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।