कौन है पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला DSP मनीषा रोपेटा?


By Mahima Sharan24, Dec 2023 12:07 PMjagranjosh.com

भारत का पड़ोसी देश

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक बड़ी हिंदू आबादी रहती है। यहां हिंदू अल्पसंख्यक के रूप में रहते हैं। ऐसे में उनके लिए पाकिस्तान के किसी भी सरकारी विभाग में कोई ऊंचा पद हासिल करना आम बात नहीं है।

पाकिस्तानी हिंदू महिला ने किया कमाल

आज हम आपको एक ऐसी हिंदू महिला के बारे में बताएंगे जो महज 26 साल की उम्र में पाकिस्तान की पहली हिंदू महिला डीएसपी बन गई। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मनीषा रोपेटा की।

बनीं पाकिस्तान कि डीएसपी

पाकिस्तान के पुरुष-प्रधान समाज और संस्कृति में, जहां महिलाओं के लिए पुलिस बल जैसे मर्दाना माने जाने वाले व्यवसायों में शामिल होना बेहद मुश्किल है, मनीषा पिछले साल पाकिस्तान के सिंध प्रांत की डीएसपी बनीं।

लडकियों के काम पर पावंदी

सिंध के जैकोबाबाद इलाके की मनीषा रोपेटा ने बताया कि बचपन से उन्हें और उनकी बहनों ने पितृसत्ता की वही पुरानी व्यवस्था देखी है, जहां लड़कियों से कहा जाता है कि वे शिक्षित होकर केवल शिक्षक बन सकती हैं या केवल एक चिकित्सक के रूप में काम कर सकती हैं।

इस भावना को खत्म करने की मंसा

आंतरिक सिंध प्रांत के जकोबाबाद के एक मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाली मनीषा का कहना है कि वह इस भावना को खत्म करना चाहती हैं कि अच्छे परिवारों की लड़कियों को पुलिस या जिला अदालतों से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।

महिला सशक्तिकरण

उनका मानना है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के रूप में काम करना वास्तव में महिलाओं को सशक्त बनाता है और उन्हें कई अधिकार भी देता है।

पारिवारिक जीवन

रोपेटा के पिता जैकोबाबाद में एक व्यापारी थे। जब मनीषा 13 साल की थीं तब उनका निधन हो गया, जिसके बाद उनकी मां अपने बच्चों को कराची ले आईं और यहीं उनका पालन-पोषण किया।

SRK Success Story: बड़े होकर आर्मी ज्वाइन करना चाहते थे शाहरुख