प्रीति लोबाना कौन हैं, जिन्हें गूगल ने बनाया भारत का कंट्री मैनेजर?


By Priyanka Pal18, Dec 2024 04:12 PMjagranjosh.com

प्रीति लोबाना

हाल ही में गूगल ने प्रीति लोबाना को भारत का नया कंट्री मैनेजर और वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर अपॉइंट किया है। अब वे गूगल के पूर्व कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता की जगह लेंगी।

वाइस प्रेसिडेंट

गूगल की gTech टीम के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में उन्होंने काम किया है। उनके पास टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल इंडस्ट्रीज में 30 से ज्यादा साल का एक्सपीरिएंस है।

उद्देश्य

उनका उद्देश्य भारत में गूगल के विभिन्न उत्पादों और सेवाओं के लिए एक मजबूत नींव तैयार करना होगा।

एजुकेशन

प्रीति लोबाना ने अहमदाबाद के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से पढ़ाई की है। इसी साथ ही उन्होंने हाई परफॉर्मिंग टीम बनाने के साथ शानदार टैलेंट को निखारने का काम किया है।

एक्सपीरिएंस

उनके पास टेक्नोलॉजी और फाइनेंशियल इंडस्ट्रीज में सीनियर लीडरशिप रोल में करीब 30 साल का एक्सपीरिएंस है।

स्किल

उनके पास बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और कस्टमर एक्सपीरिएंस सेक्टर में काम करने का अनुभव है।

करियर

लोबाना ने गूगल में पब्लिशर ऑपरेशन्स, क्वॉलिटी ऑपरेशन्स, लीडिंग ग्लोबल टीम एंड इनोवेटिव ऐड सॉल्यूशन जैसे कई सेक्टर में काम किया है।

बैंक में किया काम

गूगल से पहले लोबाना नेटवेस्ट ग्रुप, अमेरिकन एक्सप्रेस, स्टैंडर्ड चार्टर बैंक और ANZ Grindlays बैंक में भी काम किया है।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

Zakir Hussain’s Impressive Success Story And Net Worth