शारदा सिन्हा कौन हैं? उनके करियर और अचीवमेंट के बारे में जानिए


By Priyanka Pal05, Nov 2024 11:45 AMjagranjosh.com

शारदा सिन्हा कौन हैं

शारदा सिन्हा बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका हैं। उन्होंने हम आपके हैं कौन फिल्म के गीत से कई लोगों को रुलाया है।

जन्म

मशहूर लोक और शास्त्रीय गायिका शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार में हुआ, वह मुख्य रूप से मैथिली और भोजपुरी गाती हैं।

बिहार की कोकिला

उनके गाने सुनकर लोग इतने भावुक हो उठे कि उन्होंने शारदा सिन्हा को बिहार की कोकिला का उपनाम के दिया।

गीत

छठ पर्व के लिए गाए गए उनके गीत बिहार में काफी लोकप्रिय हैं। शादियों में गाए गए उनके गीत एक मुख्य विशेषता बनाए हुए हैं।

बॉलीवुड में मिला मौका

शारदा सिन्हा ने सलमान खान और भाग्यश्री की 1989 की फिल्म मैंने प्यार किया में गाना गाया था। इसी के साथ अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर और हम आपके हैं कौन जैसी सुपरहिट फिल्मों में गीत गाए हैं।

करियर

अपने करियर के दौरान उन्होंने टी-सीरीज, एचएमवी और टिप्स के साथ नौ एल्बमों में 62 छठ गीत गाए हैंं। इन गीतों के माध्यम से उन्होंने समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संजोए रखा है।

सम्मान

सन् 1991 में उन्हें अपने द्वारा गाए गए बेहतरीन गीतों के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसके बाद 2018 में उन्हें भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

लोकप्रिय छठ गीत

केलवा के पात पर उगलन सूरज मल झाके झुके, हे छठी मईया, हो दीनानाथ, बहंगी लचकत जाए, रोजे रोजे उगेला, सुना छठी माई, जोड़े जोड़े सुपावा और पटना के घाट पर शामिल हैं।

ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

विराट कोहली के नाम दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड