Amity University के मालिक कौन है?


By Priyanka Pal17, Mar 2025 04:34 PMjagranjosh.com

Amity University के मालिक कौन है?

एमिटी एजुकेशन ग्रुप भारत के मुख्य प्रतिष्ठानों में से एक है। जिसके 300 से अधिक कार्यक्रमों में 175,000 से अधिक स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं।

यूनिवर्सिटी

भारत में इसकी 11 यूनिवर्सिटी और 150 संस्थान हैं। साथ ही 17 अंतर्राष्ट्रीय परिसर भी हैं। एमिटी ने खुद को शिक्षा के क्षेत्र में एक वैश्विक खिलाड़ी के रूप में मजबूती से स्थापित किया है।

एमिटी एजुकेशन ग्रुप

विदेशों में इसके 17 परिसर हैं, जिनमें लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई, सिंगापुर, एम्स्टर्डम और दक्षिण अफ्रीका के स्थान शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति

एमिटी की शैक्षणिक उपलब्धि और अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है। स्कूलों से लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों तक के कार्यक्रमों में लगभग 175,000 से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हैं।

एमिटी एजुकेशन ग्रुप के मालिक

एमिटी एजुकेशन ग्रुप का नेतृत्व डॉ.अशोक के. चौहान करते हैं, जो एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। वे AKC ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष भी हैं।

डॉ.अशोक के. चौहान

उनका जन्म 1942 में उत्तर प्रदेश में हुआ था, डॉ. चौहान ने 1963 में रसायन विज्ञान में एम.एस.सी. की डिग्री पूरी की।

कारोबार

1973 में, डॉ.चौहान ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में अपना खुद का व्यवसाय स्थापित किया है। जिसका कारोबार 1.6 बिलियन डॉलर से अधिक है।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

बच्चों को सफलता का पाठ पढ़ाती हैं श्री कृष्ण की ये बातें