ब्रह्मपुत्र नदी को पुरुष नदी क्यों कहा जाता है?
By Priyanka Pal
27, Apr 2025 10:02 AM
jagranjosh.com
ब्रह्मपुत्र नदी को पुरुष नदी क्यों कहा जाता है
क्या आप जानते हैं आखिर क्यों ब्रह्मपुत्र नदी को पुरुष माना जाता है, स्त्री नहीं। यदि नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।
मां नहीं बाप का दर्जा
भारत में जहां सभी नदियों को मां का दर्जा दिया गया है। वही, ब्रह्मपुत्र नदी इकलौती ऐसी नदी है जिसे बाप का दर्जा यानी पुरुष नदी कहा जाता है।
ब्रह्मपुत्र नदी
धार्मिक मान्यता के अनुसार, ब्रह्मपुत्र को भगवान ब्रह्मा का पुत्र माना जाता है, इसलिए इसे पुरुष नदी का दर्जा हासिल है।
नदी की लंबाई
ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई लगभग 2900 किलोमीटर है और यह तिब्बत के मानसरोवर झील के पास चेमायुंगडुंग ग्लेशियर से निकलती है।
पुरुष नदी के रूप में पूजा
नदी तिब्बत, भारत और बांग्लादेश से होकर गुजरती है। भारत में यह असम और अरुणाचल प्रदेश में बहती है, जहां इसे पुरुष नदी के रूप में पूजा जाता है।
गहराई
इसकी गहराई लगभग 140 मीटर है, जो इसे भारत की सबसे गहरी नदी बना देती है। ब्रह्मपुत्र नदी असम में कई जगहों पर चौड़ी तो कहीं सबसे चौड़ी नदी भी बन जाती है।
कई धर्मों में पवित्र
ब्रह्मपुत्र नदी केवल हिंदू धर्म के लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि बौद्ध और जैन धर्म के लिए पवित्र मानी जाती है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
इस रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती एक भी ट्रेन
Read More